राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में बालिका शिक्षा के प्रयासों का विश्लेषण
Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र में नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का विश्लेषण बालिका शिक्षा के विकास हेतु किये गये प्रयासों के संदर्भ में किया गया है। इस हेतु द्वितीयक तथ्यों का संकलन करते हुए उनका विषय वस्तु विश्लेषण किया गया है। स्वतंत्र भारत की यह तीसरी शिक्षा नीति है और गत कई वर्षों से नवीन शिक्षा नीति की आवश्यकता बढ़ती जा रही थी। इस शिक्षा नीति में बालिकाओं की शिक्षा में आ रही बाधाओं जैसे सुरक्षा आदि पर काम किया गया है। नवीन शिक्षा नीति में बालिका छात्रावासों, बालिका विद्यालयों का 12 कक्षा तक विस्तार, शौचालय और फीस आदि के लिए प्रयास किये गये है जिससे विद्यालयों में बालिकाओं का नामांकन बढ़ने में सहायता प्राप्त होगी। उच्च शिक्षा में बालिकाओं के लिए कौशल शिक्षा और छात्रवृत्तियों का प्रावधान बालिकाओं के लिए रोजगार दिलाने में सहायक सिद्ध होंगे। मुख्य शब्द - राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, बालिका शिक्षा, कौशल शिक्षा।
How to Cite
रेखा चौपडा, डॉ. मंजू शर्मा. (1). राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में बालिका शिक्षा के प्रयासों का विश्लेषण. ACCENT JOURNAL OF ECONOMICS ECOLOGY & ENGINEERINGISSN: 2456-1037 IF:8.20, ELJIF: 6.194(10/2018), Peer Reviewed and Refereed Journal, UGC APPROVED NO. 48767, 10(3), 76-79. Retrieved from https://ajeee.co.in/index.php/ajeee/article/view/5153
Section
Articles







