उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत् विद्यार्थियों की गृहकार्य के प्रति अभिवृत्ति का अध्ययन
Abstract
प्रस्तुत शोध अध्ययन में उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत् विद्यार्थियों की गृहकार्य के प्रति अभिवृत्ति का अध्ययन किया है। शोध के उद्देश्य हेतु लिंग, क्षेत्र एवं संस्थान के आधार पर अध्ययन किया गया है। प्रस्तुत अध्ययन शोध में सर्वेक्षण विधि का प्रयोग करते हुए न्यादर्श हेतु बरेली जनपद के 120 उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों का चयन यादृच्छिक विधि द्वारा किया गया। अध्ययन में स्वनिर्मित मापनी का प्रयोग किया गया है। निष्कर्षानुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत् विद्यार्थियों में लिंग, क्षेत्र एवं संस्थान के आधार पर गृहकार्य के प्रति अभिवृत्ति में सार्थक अंतर पाया गया। मूल शब्द - उच्च प्राथमिक विद्यालय, विद्यार्थी, गृहकार्य, न्यादर्श, यादृच्छिक विधि।
How to Cite
Subham Singh, Dr. Suresh Kumar. (1). उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत् विद्यार्थियों की गृहकार्य के प्रति अभिवृत्ति का अध्ययन. ACCENT JOURNAL OF ECONOMICS ECOLOGY & ENGINEERING ISSN: 2456-1037 SIF:8.20, Peer Reviewed and Refereed Journal, UGC APPROVED NO. 48767 (Ref.2018), 9(12), 129-136. Retrieved from https://ajeee.co.in/index.php/ajeee/article/view/5045
Section
Articles






